UP NEWS UPDATE MuzaffarnagarPride SangeetSaritaMusicAcademy
UP NEWS UPDATE: MUZAFFARNAGAR लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के फाइनल में निलेश मिश्र और विशेष मिश्र की शानदार प्रस्तुति
UP NEWS UPDATE: MUZAFFARNAGAR उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित संगीत नाटक अकादमी का फाइनल कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर स्थित संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में संगीत सरिता म्यूज़िक एकेडमी के होनहार विद्यार्थियों निलेश मिश्र एवं विशेष मिश्र ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से न केवल श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि मुज़फ्फ़रनगर जनपद का मान भी बढ़ाया।
UP NEWS UPDATE: MUZAFFARNAGAR दिनांक 02 दिसंबर 2025 को निलेश मिश्र ने अवनद्ध वाद्य (तबला एकल वादन) की विधा में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं 09 दिसंबर 2025 को विशेष मिश्र ने शास्त्रीय गायन (ख्याल–तराना) की प्रस्तुति देकर सभागार को शास्त्रीय संगीत की रसधारा से सराबोर कर दिया।
UP NEWS UPDATE: MUZAFFARNAGAR इससे पूर्व 06 सितंबर 2025 को सहारनपुर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में दोनों विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया था। UP NEWS UPDATE
