UP NEWS UPDATE
UP NEWS UPDATE ब्रेकअप से नाराज आकाश कश्यप ने लक्ष्मी थापा को मारी गोली; घायल युवती लोकबंधु अस्पताल में भर्ती, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सनकी आशिक ने घर में घुसकर अपनी पूर्व प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी की पहचान आकाश कश्यप के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश कश्यप युवती लक्ष्मी थापा से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन युवती ने पिछले एक साल से उससे बात करना बंद कर दिया था और संबंध खत्म कर दिए थे। इसी नाराजगी में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना के दौरान आरोपी घर में घुसा और लक्ष्मी थापा पर फायर कर दिया। गोली युवती के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वालों ने तुरंत उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
युवती की बड़ी बहन राधिका थापा की तहरीर पर पारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से अहम सबूत इकट्ठे किए गए हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
