Budaun Police OperationLangda
बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय बदमाश से मुठभेड़ के बाद बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट की घटना में शामिल और फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान संदिग्ध अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया। फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
पूरा मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास का बताया जा रहा है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Report By: Vikas Kashyap
