सीतापुर: पति की संदिग्ध मौत
सीतापुर कमलापुर: संदिग्ध अवस्था में पति की मौत, पत्नी पर हत्या का गंभीर आरोप

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप
सीतापुर (कमलापुर)।
जनपद सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतक के भाई राहुल कुमार पुत्र रामऔतार, निवासी ग्राम करोरा, थाना नगराम, जनपद लखनऊ ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को उनके बड़े भाई राजू अपनी पत्नी पप्पी के साथ खिचड़ी पर्व मनाने के लिए उसकी ससुराल ग्राम बल्देवनगर, थाना मानपुर, जनपद सीतापुर आए थे।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को राजू अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर को दिखाकर वापस बल्देवनगर लौट रहे थे। इसी दौरान एन.एच.-30 पर ग्राम कुवरपुर के सामने राजू का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि राजू की निर्मम हत्या की गई है।
मृतक के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की हत्या उसकी पत्नी पप्पी ने अपने साथियों मीनू चौधरी, आनंद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर की है। बताया गया कि राजू और पप्पी की शादी को लगभग 8 माह हुए थे, लेकिन पप्पी अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी।
परिजनों के अनुसार, पप्पी अक्सर छिप-छिपकर किसी से फोन पर बात किया करती थी और मोबाइल फोन हमेशा लॉक रखती थी। कई बार इसको लेकर उसे टोका भी गया, जिस पर उसने माफी मांगी थी। वह बीमारी का बहाना बनाकर मायके चली जाती थी और इलाज के नाम पर लखनऊ आने से बचती थी।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच का निष्कर्ष
सीतापुर कमलापुर में राजू की संदिग्ध मौत ने पारिवारिक विवाद और हत्या के आरोपों को जन्म दिया है। पत्नी पप्पी पर गंभीर इल्जामों के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच का आधार बनेगी। पुलिस की गहन पड़ताल से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा सुनिश्चित होगी।
