प्रयागराज में शंकराचार्य अतिमुक्तेश्वरा नंद विवाद के मामले में सरकार के खिलाफ हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा है।
प्रयागराज में शंकराचार्य अतिमुक्तेश्वरा नंद विवाद के मामले में सरकार के खिलाफ हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा है। शाहजहांपुर में आज हिंदू संगठनों ने शंकराचार्य का अपमान करने वालों और संतों को पीटने वाले पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठन ने कहा है कि अगर इस मामले में सरकार ने जल्द ही कोई एक्शन नहीं लिया तो वह सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे। हिंदू युवा महासभा के तमाम कार्यकर्ता आज कलेक्ट पहुंचे। यहां पहुंच कर तमाम कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू समाज शंकराचार्य का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस तरह से शंकराचार्य और उनके शिष्यों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। वह बेहद निंदनीय है। इस दौरान हिंदू संगठन ने प्रदेश सरकार की कार्रवाई को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। हिंदू संगठनों ने प्रयागराज के पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन ने सरकार के इशारे पर शंकराचार्य का अपमान किया है। और उनके शिष्यों के साथ मारपीट की है। इस मामले में संगठनों ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम से जिला प्रशासन को सौप है।
शाहजहांपुर प्रदर्शन का निष्कर्ष
हिंदू संगठनों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के खिलाफ अपनी एकजुटता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की, जिससे प्रयागराज घटना पूरे उत्तर प्रदेश में विवाद का केंद्र बनी हुई है, ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से लौटे, लेकिन सरकार पर दबाव बढ़ गया है।
