खन्नौत नदी में चाइनीज मांझे के खिलाफ धरना: समाजसेवी नवी सलमान का साहसिक प्रदर्शन।
खन्नौत नदी में धरना: चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर नवी सलमान का साहसिक कदम।
शाहजहांपुर में जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ एक समाजसेवी ने गहरी नदी के पानी में बैठकर अनोखा धरना शुरू कर दिया। समाजसेवी की मांग है कि चाइनीज मांझे को पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया जाए और बेचने वालों के खिलाफ रासुका जैसी कानूनी कार्रवाई की जाए। ठंडे पानी में धरना दे रहे हैं समाजसेवी की हालत बिगड़ने पर ठोस आश्वासन के बाद ही उसे नदी के बाहर निकल गया। दरअसल नवी सलमान नाम का समाज सेवी पिछले कई दिनों से डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठा हुआ था। उसकी मांग थी कि चीनी मांझे की बिक्री को पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया जाए। क्योंकि चाइनीज मांझे से एक पुलिस कर्मी समेत कई लोगों की जान जा चुकी है। और कई गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इन सब के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री लगातार जारी है। जिला प्रशासन से नाराज होकर नवी सलमान खान खन्नौत नदी के पुल के नीचे गहरी नदी में धरने पर बैठ गया। सलमान लगभग 6 घंटे तक ठंडे पानी में धरने पर बैठा रहा। जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। समाजसेवी के डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही समाजसेवी को नदी के पानी से बाहर निकाला। समाजसेवी का कहना है कि अगर चीनी मांझे की बिक्री बंद नहीं हुई तो वह फिर नदी के अंदर धरने पर बैठ जाएगा।
निष्कर्ष
शाहजहांपुर के समाजसेवी नवी सलमान का चाइनीज मांझे के खिलाफ खन्नौत नदी में धरना जिले में जारी खतरे के प्रति जागरूकता का प्रतीक बन गया। प्रशासन ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन समाजसेवी की चेतावनी बरकरार है कि बिना पूर्ण प्रतिबंध के वे फिर आंदोलन तेज करेंगे। यह घटना स्थानीय निवासियों के लिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल देती है।
