सपा जिला अध्यक्ष बदायूं को छोड़कर सभी फ्रंटल संगठनो एवं पदाधिकारियो को हटाया गया
बदायूं समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जिलाध्यक्ष को छोड़कर सभी पदाधिकारियों को हटा दिया है और फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया है। यह जानकारी हाल ही में समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से दी गई हे।
इस फैसले के पीछे की वजह गुटबाजी मानी जा रही है, जो कि पार्टी के लिए हानिकारक हो सकती है। अखिलेश यादव के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, जिससे पार्टी संगठन में बदलाव और पुनर्गठन किया जा सके।
यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए किया गया है, जिससे पार्टी को मजबूत और संगठित किया जा सके। अखिलेश यादव का यह फैसला पार्टी के लिए एक नई दिशा की ओर संकेत कर रहा है।
