सहारनपुर: सुनील शर्मा ने बजट की तारीफ की, किसान-बिजली सवालों पर चुप्पी
सहारनपुर: सुनील शर्मा का बजट बखान, स्मार्ट मीटर-किसान सवालों पर चुप्पी
UP NEWS UPDATE :सहारनपुर: पहुँचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता, बजट पर रखी बात, किसानों के सवालों पर चुप्पी
सहारनपुर में प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सर्किट हाउस में अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को लेकर अपनी बात रखी।
प्रेस वार्ता में मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा तथा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
मंत्री ने बताया कि बजट के तहत
1000 मान्यता प्राप्त नैदानिक प्रशिक्षण स्थलों का नेटवर्क विकसित किया जाएगा।
भारत कोष में 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी का प्रस्ताव रखा गया है।
एसएमई (लघु एवं मध्यम उद्योग) के लिए 10 करोड़ रुपये की वृद्धि कोष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिफॉर्म एक्सप्रेस के तहत स्वतंत्रता दिवस 2025 के बाद 350 से अधिक सुधार लागू किए गए हैं, जिसका लाभ देश को मिल रहा है। इस बजट में समाज के हर वर्ग के लोगो को क़े लिए खास बजट और एहम बजट हे बजट में युवाओं के लिए वसर खुल गए हैं
हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान जब स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल और किसानों की समस्याओं को लेकर सवाल पूछे गए, तो मंत्री इन मुद्दों पर चुप्पी साधे नजर आए। उन्होंने केवल इतना कहा कि यह प्रेस वार्ता बजट पर केंद्रित है और बजट में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है, जिससे समाज के हर तबके को लाभ और रोजगार मिलेगा।
वहीं, किसानों के लिए एमएसपी कानून को लेकर बजट में किसी प्रावधान को लेकर पूछे गए सवालों पर भी मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और विषय को टालते नजर आए।
निष्कर्ष
सुनील शर्मा ने बजट को ऐतिहासिक बताया, पर स्थानीय मुद्दों पर स्पष्टता न देने से चर्चा गरमाई।
