सहारनपुर: सपा ने कुरुक्षेत्र हादसे के पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दम घुटने से हुई मजदूरों की मौत के मामले में सहारनपुर में पीड़ित परिवारों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
बीते 21 दिसम्बर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सहारनपुर के 5 मजदूरों की कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के कारण दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गयी थी, जिसके बाद समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पीड़ित परिवारों के गांव शेखपुरा कदीम पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से सभी मृतको के परिजनों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर सपा विधायक आशु मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जो दिल दहला देने वाली घटना हुई थी, उससे पूरे इलाके और शहर को झकझोर कर रख दिया था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सभी पीड़ित परिवारों को सहायता के तौर पर 50 हज़ार रुपये की धनराशि का चेक भेजा है जो आप सपा के सभी ज़िम्मेदार नेतागणो के द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय मे भविष्य में भी समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।,
गांव की जिम्मेदार लोगों ने बताया कि परिवार को संवेदना देने तो हर कोई आया था सभी पार्टियों के राजनेता भी यहां पहुंचे थे पर गरीब मजदूर परिवार वाले लोगों को किसी ने भी आर्थिक मदद नहीं की समाजवादी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की ओर से भरने वाले पहुंचे पांच लोगों के परिवार वालों को सहायता के तौर पर 50-50 हजार की सहायता दी गई यह उनके आर्थिक कमजोर स्थिति में काम आएगी हॉस्पिटल
निष्कर्ष
सहारनपुर में कुरुक्षेत्र हादसे के शोकाकुल परिवारों को सपा की 50-50 हजार की सहायता मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक बनी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने ठोस कदम उठाकर गरीब मजदूर परिवारों का विश्वास जीता। यह पहल राजनीतिक दायित्व से कहीं आगे जाकर पीड़ितों के प्रति सच्ची एकजुटता दर्शाती है।
