सहारनपुर: ड्यूटी पर बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत
सहारनपुर: ड्यूटी पर बीएलओ दुष्यंत सिंह बेदी की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत
UP NEWS UPDATE :सहारनपुर में एसआईआर की कर रहे थे सुनवाई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सहारनपुर के सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात और बीएलओ के रूप में कार्यरत दुष्यंत सिंह बेदी (36) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से न सिर्फ प्रशासनिक अमला बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।
मूल रूप से चकहरहेटी निवासी दुष्यंत सिंह बेदी पुत्र अशोक सिंह बेदी वर्तमान में नूर बस्ती क्षेत्र के बीएलओ थे। वे बीते करीब तीन महीनों से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़ी जनसुनवाई का कार्य कर रहे थे। उनकी ड्यूटी नुमाइश कैंप क्षेत्र में पानी की टंकी के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी, जहां हाउस टैक्स कैशलेस सेंटर और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का काम चल रहा था।
मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें आनंद फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुष्यंत सिंह बेदी का पारिवारिक जीवन पहले से ही संघर्षों से भरा रहा। उनकी पत्नी का निधन पहले हो चुका है। परिवार में उनकी वृद्ध मां के साथ दो छोटे बच्चे हैं, 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा। दुष्यंत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
जानकारी के अनुसार जून-जुलाई में उनका तबादला रुड़की स्थित सिंचाई विभाग में हो गया था, लेकिन प्रशासन ने चुनाव और एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी कारण वह लगातार सहारनपुर में ही ड्यूटी कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही गई है। जिले में इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष अमित शर्मा
शोभित ,प्रदीपसैनी राजीव, वीरेंद्र नरेंद्र रविन्द्र, देवराज,
भर्मपाल पाल,उत्तम सिँह, अब्दुल रहमान,अंकित, योगेश,आदि कर्मचारी मौजूद रहे
निष्कर्ष
दुखद निधन का निष्कर्ष
सहारनपुर में ड्यूटी के दौरान बीएलओ दुष्यंत सिंह बेदी की असमय मृत्यु ने कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के प्रति सम्मान प्रकट किया। दो मासूम बच्चों के भविष्य हेतु प्रशासन ने सहायता का संकल्प लिया। जिले भर में शोक की लहर ने सामाजिक संवेदनशीलता को झकझोर दिया।
