मुजफ्फरनगर में दिनभर चला विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है।दिन में जाट कॉलेज प्रशासन और रालोद नेताओं के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ अभद्र भाषा और गाली-गलौज को लेकर तीखी कहासुनी हुई थी।कॉलेज प्रशासन ने रालोद नेताओं पर मंत्री के प्रति अशोभनीय भाषा प्रयोग और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।इसी बीच, देर रात मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर सैकड़ों समर्थक और भाजपा नेता जुटने लगे हैं।समर्थकों में रालोद नेताओं के खिलाफ जबरदस्त रोष देखा जा रहा है।स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

