माघ मेला श्रीराम नगरिया: जयवीर सिंह ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन
माघ मेला श्रीराम नगरिया: जयवीर सिंह ने विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
फर्रुखाबाद : जनपद के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने माघ मेला श्रीराम नगरिया में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता खोलकर उद्घाटन किया जिसके बाद प्रदर्शनी में लगाए गए 40 स्टालों पर जाकर वारी-वारी से निरीक्षण किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जिसके बाद सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
वीओ :– कादरी गेट थाना क्षेत्र में पांचाल घाट गंगा तट पर बृहद स्तर पर लगे माघ मेला श्री राम नगरिया में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शनिवार को पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रदर्शनी का फीता खोलकर उद्घाटन किया और उन्होंने लगाए गए 40 स्टालों का बारी-बारी से निरीक्षण किया और योजनाओं के संबंध में जानकारी ली, इसके बाद उन्होंने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पवित्र गंगा तट पर हम खड़े हैं और गंगा का बहाव सनातन की पहचान है, सनातन धर्म की अविरल धारा बह रही है, जिसकी भारत सहित पूरी दुनिया में हिंदुत्व का, सनातन का संदेश देकर के पूरी दुनिया में विश्व कल्याण की बात हो, ऐसा सनातन धर्म जिसने सर्वे भवंतु सुखना सर्वे संत निरामया का संदेश देने का काम किया हो, कुछ ऐसे धर्म है जिन्होंने अपने तक सीमित करने का काम किया है। हम लोगों ने सिर्फ मानव मात्र के कल्याण की बात नहीं की है सर्वे भवंतु सुखना के साथ-साथ विश्व कल्याण की बात की है, ऐसी पावन धरती पर आज हम खड़े हैं और पवित्र मेल श्रीराम नगरिया का आयोजन हो रहा है। भव्यता, दिव्यता, अलौकिकता के साथ मनाने का काम फर्रुखाबाद की पवित्र किया जा रहा है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल मेला रहने तक पूरे समय तक खुलेंगे, और इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे यह प्रशासन की जिम्मेदारी है,
सरकारी मिला ना हो पाने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने बताया कि पहली बार पर्यटन विभाग की तरफ से मेला नगरिया के लिए 30 लाख रुपया दिया गया है। बताया कि हम जिले के प्रभारी मंत्री हैं इस कारण मेले का सरकारी करण होना शुरू हो गया है पर्यटन और संस्कृति विभाग के माध्यम से 30 लाख रुपए का अनुदान मेल को दिए जाने का काम किया है
निष्कर्ष
माघ मेला श्रीराम नगरिया में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का उद्घाटन और 30 लाख अनुदान की घोषणा सांस्कृतिक आयोजन को सरकारी समर्थन प्रदान करती है। विकास प्रदर्शनी से सरकारी योजनाओं का प्रचार होगा और गंगा तट पर सनातन परंपरा को नई गति मिलेगी। यह पहल फर्रुखाबाद के पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
