इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन, शामली और सहारनपुर से मुकाबला
मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश अंडर-16 क्रिकेट टीम के इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए जनपद के खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। 17 खिलाड़ियों की टीम में बल्लेबाज निहाल को कप्तान बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम में गर्व पुंडीर, अदनान हुसैन, अर्पण राठी, वीर बलियान, अंशुल, समीर चौधरी और अनय प्रताप सिंह को बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।
विकेटकीपर के रूप में पारस और देव चौहान को जगह मिली है। वहीं गेंदबाजी विभाग में आर्यन कुमार, वंश, वंश चौहान और हिमांशु (मध्यम तेज गेंदबाज) तथा विशु पुंडीर, सूरज बर्मन और रुद्राक्ष त्यागी (स्पिनर) शामिल हैं।
प्रतीक्षा सूची में युवराज, उत्कर्ष, प्रियांश वर्मा और कुणाल को रखा गया है। टीम मैनेजर के रूप में मोहम्मद अरशद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर के अलावा शामली और सहारनपुर की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
टीम चयन में विकास राठी, रोहन त्यागी और आकाश लूथरा की अहम भूमिका रही।
