राजनेताओं को सोनू कश्यप के घर जाने से क्यों रोक रहा है पुलिस प्रशासन
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी सोनू कश्यप हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाती नजर आ रही है। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे तो हनुमान चौक पर ही पुलिस द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को रोका गया जिसके बाद किसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मृतक सोनू कश्यप के परिजनों को शांत न देने उसके घर के निकट पहुंच गए और घर के बाहर ही परिजनों को शांत बना देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की और परिवार को न्याय दिलाने का भी भरोसा दिया इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने अपनी तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी पीड़ित परिवार को दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मृतक सोनू कश्यप की मां को इंसाफ का भरोसा दिलाया इस बीच मृतक सोनू कश्यप की बहन आरती भी संजीव बालियान से लिपटकर रोने लगी और यही मांग करती रही की उन्हें इंसाफ दिलाओ इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सिंह की बालियान भी भावुक हो गए और परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करने लगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पीड़ित परिवार से मैं दादरी में भी मिला हूं पहले मैं ज्वालागढ़ जाना चाहता था मगर प्रशासन ने कहा कि दादरी में मिल लीजिए दादरी से परिवार मेरे साथ ही यहां तक आया है। जिस तरह से सोनू का जघन्य हत्याकांड है और लोगों का एक विश्वास है कि जो एक व्यक्ति है जो लड़का नाबालिक है जिसकी गिरफ्तारी हुई है लोगों को न्याय की उम्मीद है मामले की उच्च स्तरीय जांच हो जब वहां की पुलिस के ऊपर भरोसा नहीं है लोगों को… कोशिश की जाएगी सरकार इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जिस प्रकार गरीब परिवार है तो गरीब परिवार की आर्थिक मदद हो मैं भी प्रयास करूंगा जो दोषी है उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले माता जी और बहन के अलावा परिवार में कोई नहीं है एक भाई है शायद वह भी बीमार है पता नहीं किस तरह के हत्यारे हैं जो थोड़े से पैसों के लिए गरीब व्यक्ति की इस तरह से जान ले सकते हैं यह दर्दनाक घटना है ऐसी घटना कभी-कभी होती है इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो लखनऊ में अभी बात करेंगे कि इस परिवार को न्याय मिल सके.. मामले को जातीय बनाने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा मैं इस बात पर विश्वास नहीं करता है परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने बताया है कि सोनू के पास पैसे थे पैसे लूट कर हत्या की गई है इसमें जो हत्यारे हैं उनकी कोई जाति की बात नहीं है हत्यारा कोई भी हो सकता था इसे हमें जाति में नहीं बांटना है लेकिन परिवार को न्याय मिले यह महत्वपूर्ण है। परिवार की मदद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो मै अपनी तरफ से मदद कर सकता था वह मदद मैं की है और सरकार से भी मैं उम्मीद करूंगा और बात भी करेंगे कि परिवार को मदद सरकार की तरफ से भी की जाए…
