MPL का नया अध्याय: 12 दिग्गज टीमों के लिए 280 दावेदार, ट्रायल्स 11 जनवरी!

मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग के इस सत्र के लिए पंजीकृत खिलाड़ियों के ट्रायल रविवार 11 जनवरी को होंगे.
एम पी एल के दूसरे संस्करण के लिए इस बार 280 खिलाड़ियों नें ऑनलाइन पंजीकरण किया है.
जनपद के क्रिकेटर को एक मंच देने के उद्देश्य सें आयोजित, मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग मे इस बार 12 टीमे है. पिछले एम पी एल मे 8 टीम शामिल थी.
सचिव मनोज पुंडीर नें बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम मे होने वाले ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ियों को परखने के लिए पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाडी प्रशांत गुप्ता, रेलवे रणजी टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच विकास चौधरी और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाडी मनोज माकड को चयन कर्ता के तौर पर बुलाया गया है. ट्रायल के दिन कोइ भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन इस बार नहीं किये जाने का निर्णय भी लिया गया है. मुज़फ्फरनगर के खिलाडी सुबह 8 बजे और शामली सहारनपुर, मेरठ के पंजीकृत खिलाडी सुबह साढ़े नौ बजे रिपोर्ट करेंगे. सभी टीमों के कोच, मैनेजर और टीम स्वामी भी टीम ड्राफ्टिंग सें पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखने मौजूद रहेंगे.
सभी खिलाडी एम पी एल की रंगीन जर्सी मे इस बार ट्रायल देतें दिखेंगे.
ग्राउंड इंचार्ज ओमदेव सिंह नें आज स्टेडियम मे ट्रायल सें पूर्व तैयारियो को अंतिम रूप दिया. उनके साथ मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, विकास राठी, शिरीष वर्मा रोहन त्यागी मोहमद अरशद, अंकुर कुमार, विकास आदि मौजूद रहे
निष्कर्ष
मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के ट्रायल 11 जनवरी को होने से स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को नया मौका मिलेगा।280 पंजीकृत खिलाड़ियों में से चयनित सितारे 12 टीमों के साथ 23 फरवरी से मैदान संभालेंगे।MCA का यह प्रयास जनपद के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
