चौकी कुर्सी पर 'दरोगा' बनाकर वायरल रील, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। सीओ सिद्धार्थ मिश्रा की त्वरित कार्रवाई, माफी मांगते वीडियो भी वायरल।
मुजफ्फरनगर: चौकी की कुर्सी पर रील बनाकर बोले ‘ये हैं हमारे दरोगा जी’, पुलिस ने जेल की हवा खिलाई
UP NEWS UPDATE :उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो व्यक्तियों की ऐसी करतूत सामने आई है कि पूरा पुलिस में एकम हिल गया जी हां नगर कोतवाली क्षेत्र की बुढ़ाना मोड चौकी पर एक व्यक्ति संजीव ने दरोगा जी की कुर्सी पर बैठकर कुछ दिन पूर्व उस समय अपनी रील बनवाई थी जब चौकी का स्टाफ क्षेत्र में भर्मण पर था उसी दौरान ये रील बनाई गई थी। रील बनाने वाला व्यक्ति अभिषेक पंवार रील में बोल रहा है कि ये हमारे चौकी इंचार्ज संजीव पवार दरोगा जी हैं और जिसने भी गलत काम किया उसका इलाज भर दिया जाएगा क्योंकि योगी जी की सरकार है।
इन रीलबाज़ों कि ये रील वायरल होने के बाद पुलिस महक में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन फानन मैं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब सबक सिखाया तो दोनों सलाखों के पीछे हाथ जोड़कर अपने किए की माफी मांगते नजर आए।
बरहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजते हुए अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि कल दिनांक 18 फरवरी को मुजफ्फरनगर पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया। जिसमें बुढ़ाना मोड चौकी थाना नगर कोतवाली नगर पर एक व्यक्ति बैठा है। दूसरा व्यक्ति उसको रिकॉर्ड कर रहा है। और हंसी मजाक में कह रहे हैं। कि यह चौकी इंचार्ज बन गए हैं। इस वीडियो को तुरंत वीडियो संज्ञान में आते ही बहुत सीरियस लिया गया। तुरंत थाने की पुलिस टीम लगाई गई। और इन दोनों व्यक्तियों को बुलाकर पूछताछ की गई। और उनको सख्त हिदायत दी गई। और उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। सख्त हिदायत दी गई। किस प्रकार की मजाक रील बाज़ी पुलिस और पुलिस की गरिमा के साथ एक उस पर आंच है। और इस तरह की घटना रिपीट नहीं होनी चाहिए। यह मैसेज पुलिस ने इस कार्यवाही के जरिए दिया है। उस वक्त चौकी इंचार्ज अपने अलग-अलग कस्त और सूचनाओं पररेस्पॉन्ड कर रहे थे। साथ ही सिपाही भी इसी तरीके से क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इस कारण कुछ देर के लिए चौकी पर कोई नहीं था। जिस बीच जाकर यह रील बनाई गई।
निष्कर्ष
रील विवाद का सार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ चौकी पर संजीव और अभिषेक पंवार ने चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर रील बनाकर पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंचाई। वायरल वीडियो पर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया। जेल भेजे जाने के बाद माफी मांगते वीडियो भी वायरल हुआ, जो सोशल मीडिया दुरुपयोग के खिलाफ सख्त संदेश है।
