Muzaffarnagar Music News
Team Alta Palta
Muzaffarnagar News मां सरस्वती एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी (केडिया वाटिका, भोपा रोड) के तत्वाधान में भोपा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम “शिशिर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी के विद्यार्थियों ने संगीत की विभिन्न विधाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी संगीत साधना का प्रभावशाली परिचय दिया।
पुरुष वर्ग की प्रस्तुतियां
मनोज चौधरी, संदीप भारद्वाज, जोगध्यान शर्मा, पलविंदर सिंह, अनुज गौतम, पलाश अग्रवाल, नितिन कुमार, रविन्द्र कुमार, भव्यम, प्रागवंश, वासु गोयल, शिवम, राम कुमार, संजय शर्मा, हर्षित चौहान, अनंत भारद्वाज, प्रणव दीक्षित, साहिल गर्ग, अयांश अग्रवाल, विशेष मिश्र एवं निलेश मिश्र ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब आनंदित किया।

महिला वर्ग की प्रस्तुतियां
प्रियंका गर्ग, पारुल गर्ग, कल्पना सिंघवाल, आरती पाल, पूनम रानी, पूर्णिमा विश्वास, रश्मि, रिया, श्वेता मलिक, मिश्रिता, वंशिका, गिनीशका, भृथि, अनायरा, मोनिका प्रजापति, आराध्या अग्रवाल, एकता शर्मा, सालूजा मलिक, रिद्धि जैन, अक्षिता धीमान एवं साक्षी शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को नए आयाम दिए।
शास्त्रीय गायन रहा मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शास्त्रीय गायन रहा।
विशेष मिश्र ने राग मेघ मल्हार, आरती पाल ने राग अभोगी कान्हड़ा, श्वेता मलिक ने राग जयजयवंती, प्रणव ने राग मधुवंती, प्रियंका ने राग मालकौंस, पूर्णिमा ने राग यमन, हर्षित चौहान ने राग मालकौंस, वासु ने राग दुर्गा, एकता शर्मा ने राग जयजयवंती तथा अक्षिता धीमान ने राग मालकौंस प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तबले पर निलेश मिश्र, हर्षित चौहान, वासु गोयल, साहिल गर्ग एवं आराध्या अग्रवाल ने संगत की। तानपुरे पर आरती पाल तथा हारमोनियम पर विशेष मिश्र ने संगत कर प्रस्तुतियों को और प्रभावशाली बनाया। निलेश मिश्र ने अपने तबला एकल वादन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
सु्गम संगीत ने बांधा समां
पलाश अग्रवाल ने “तुमसे मिलने की तमन्ना है”, अनुज ने “फूलों सा चेहरा तेरा”, प्रणव ने “मितवा”, शिवम ने “जनम-जनम”, पलविंदर ने “टाइम टेबल”, आरती ने “कांटा लगा”, अक्षिता ने “रंगीला रे”, श्याम ने “बहुत शुक्रिया बड़ी मेहरबानी” तथा पूनम और प्रणव ने “ओ हसीना जुल्फों वाली” प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया।
मनोज चौधरी ने “मैं जट यमला पगला दीवाना” गाकर अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी, जबकि संजय शर्मा ने “आने वाले साल को सलाम” गीत से उत्साह का संचार किया।
समूह गान से दिया संदेश
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी विद्यार्थियों ने समूह गान “भारत के नौजवानों” प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आर.के. सिंह, आशीष यादव, अमित पुंडीर (डायरेक्टर – के.पी.एस. एकेडमी), श्रवण त्यागी, संजय आहूजा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संगीत पक्ष को अमित शर्मा, सन्नी, प्रमोद एवं आशीष ने सफलतापूर्वक संभाला।
