Muzaffarnagar News Update: मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम मिमलाना में आज शिवसेना का युवा प्रतिनिधिमंडल उस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा, जिसकी नाबालिग दलित बेटी का कुछ दिन पूर्व एक मुस्लिम युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया था।
इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त था।पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शिवसेना द्वारा सबसे पहले ज़ोरदार आवाज़ उठाई गई थी, जिसके बाद अन्य हिन्दू संगठनों — छत्रपति शिवाजी सेना, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू युवा वाहिनी और धीर सिंह पुंडीर सहित कई संगठनों ने पूर्ण समर्थन दिया था।
लगातार दबाव और जनआंदोलन के चलते प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर से नाबालिग बेटी को सकुशल बरामद किया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।बरामदगी के बाद आज शिवसेना की युवा टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची और उन्हें भविष्य में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। शिवसेना नेताओं ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर शिवसेना जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी, युवा जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला सचिव अंकित बालियान, सहित अभिषेक शर्मा, विवेक शर्मा, वंश सैनी, पीयूष चौधरी, सचिन जोगी, राज कालियान, परदेशी, अमर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
