मुख्यमंत्री को शिकायत, जय उदय सिंह की जड़ें हिलेंगी
सेवा मे
माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार
लखनऊ
द्वारा
सेवा में माननीय कपिल देव मंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ
विषय-सिचाँई विभाग खण्ड गंगानहर द्वारा सडक मे भष्टाचार होने के उपरान्त कानूनी कार्यवाही करने के सम्बन्ध मे
महोदय अवगत कराना चाहाता हूँ। जनपद मु०नगर मे सिचाई विभाग खण्ड गंगा नहर द्वारा सड़के बनाई गई। जो 5 दिन मे ही उखड गई। जिसकी शिकायत मा० सोमेन्द तोमर प्रभारीमंत्री मु०नगर को दिनाँक 13.12.2025 की गई। जांच मे सडक मे अनिमिता पाई गई। सडक पर तारकोल भी नहीं डाला गया। जॉच होने के बाद भी सिचाँई विभाग पर काई भी कार्यवाही नही हुई है।
- सिचाई विभाग के ऐक्शन की मिलीभगत से एसडीओ और जेई ने मिलकर सडक खराब बनाई। जाँच मे सडक की गुणवक्ता खराब मिली। इन तीनो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए तथा विभागीय जांच भी होनी चाहिए। तथा सड़क दोबारा बनवाने का कष्ट करें ताकि किसान अपने खेतों से शुगर मिल तक गन्ना ले जा सके।
- जई उधम सिहँ पिछले 12 सालो से मु०नगर सिचॉई
विभाग में नोकरी कर रहा है। किसके संरक्षण से एक जिले मे किस नियम के तहत नौकरी कर रहा है। जाँच होकर विभागीय कार्यवाही करने की कृप्या करे। * जिन कंपनी ठेकेदारों के द्वारा सड़क का निर्माण किया गया है उन सभी कंपनी को ब्लैकलीस्ट किया जाए। तथा कानूनी प्रक्रिया भी की जाए।
वर्ष 2025-26 मे सिचाँई विभाग खण्ड गंगा नहर द्वारा 35टेंडर सड़कों के निकाले जो सभी टेंडर कमीशन के चकर मे कम रेट पर टेंडर निकाले। ताकि अपना निजी लाभ हो सके। इन सभी टेंडरो की जाँच होनी चाहिऐ । मुख्यमंत्री जी के निर्देश है भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी कर्मचारी बक्शा नहीं जाएंगे।
आपसे अनुरोध है इन सभी बिन्दुओ पर गंभीरता से जांच करके कानूनी कार्यवाही करने तथा दोषी अधिकारी कर्मचारी सिंचाई विभाग के विरुद्ध कार्यवाही करें।
प्रार्थी सुमित किसान आरटीआई कार्यकर्ता समाजसेवी निवासी पिन्ना
जनपद मुजफ्फरनगर
दिनाँक 7 जनवरी 2026
