मुजफ्फरनगर: फर्जी ID अहमद गिरफ्तार, पीएम-सीएम को गाली
पीएम मोदी और सीएम योगी को गाली देने वाला युवक गिरफ्तार
UP NEWS UPDATE :मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग: पीएम मोदी-सीएम योगी को गाली देने वाला अहमद गिरफ्तार!
मुजफ्फरनगर जनपद की तितावी पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को हिंदू बताकर फेसबुक पर सक्रिय था, लेकिन जांच में उसकी असलियत कुछ और ही निकली पकड़े गए आरोपी की पहचान अहमद के रूप में हुई है। आरोपी ने फेसबुक पर ‘आकाश चौधरी’ के नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। खुद को हिंदू दिखाने के लिए वह हाथ में कलावा बांधता था और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें इसी भेष में साझा करता था। इतना ही नहीं, उसने पुलिस की टोपी लगाकर खुद को ‘क्राइम इंस्पेक्टर’ के रूप में भी पेश किया था आपको बताते चले कि मामला तब तूल पकड़ा जब अहमद (फर्जी आकाश चौधरी) का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अत्यंत अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मुखबिर की सूचना पर आरोपी अहमद को दबोच लिया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी नाम से आईडी चलाकर समाज में जहर घोलने का प्रयास कर रहा था वह अलग-अलग पहचान बताकर लोगों को भ्रमित करता था गिरफ्तारी के बाद आरोपी के तेवर ठंडे पड़ गए और वह हाथ जोड़कर पुलिस के सामने माफी मांगता नजर आया
तितावी पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और मोबाइल डेटा की गहनता से जांच कर रही है
मुजफ्फरनगर गिरफ्तारी का निष्कर्ष
तितावी पुलिस ने फर्जी आईडी से पीएम मोदी व सीएम योगी को गाली देने वाले अहमद को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया गया। जांच जारी है, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
रिपोर्ट: अनमोल कुमार, मुजफ्फरनगर
मोब: 7078215007
