Muzaffarnagar Hina BREAKING
Muzaffarnagar Breaking News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दहेज हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 48 घंटे के भीतर जिले में दूसरी विवाहिता की जान चली गई। ताज़ा मामला भोपा थाना क्षेत्र के कसौली गांव का है, जहां दहेज लोभियों ने विवाहिता हिना की बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
Muzaffarnagar Breaking News मृतका के मायके वालों को देर रात मृतका के देवर वारिस ने फोन कर हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही हिना के परिजन रात करीब 3 बजे उसकी ससुराल पहुंचे, जहां कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और हिना का शव जमीन पर पड़ा मिला। शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। हिना के शरीर, चेहरे और गले पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे साफ है कि पहले उसकी पिटाई की गई और बाद में गला घोंटकर हत्या की गई।
Muzaffarnagar Breaking News दहेज में मिल चुके थे ₹8 लाख, फिर भी 21 लाख की मांग
जानकारी के अनुसार, हिना मूल रूप से जानसठ कोतवाली क्षेत्र के पिमौड़ा गांव की निवासी थी। उसका निकाह 21 मई 2023 को कसौली गांव निवासी खुशनसीब से हुआ था। आरोप है कि निकाह के समय हिना के परिजनों ने ससुराल पक्ष को ₹8 लाख नकद और सामान दिया था।
इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार 21 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर हिना को प्रताड़ित करते रहे। हिना के भाई अनस के अनुसार, पिछले ढाई–तीन साल से हिना को लगातार यातनाएँ दी जा रही थीं।
Muzaffarnagar Breaking News देवर ने फोन पर दी हत्या की सूचना
हिना के भाई अनस ने बताया:
“रात करीब 1:52 पर हिना के देवर का फोन आया। उसने कहा—‘तुम्हारी बहन को मार दिया, आकर ले जाओ। अगर यहां आए तो तुम लोगों का भी यही हाल होगा।’ हम जब 2:40 पर पहुंचे तो बहन जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी, पूरे शरीर पर चोट और नाखून के निशान थे। गला घोंटकर हत्या की गई है। हमें इंसाफ चाहिए।”
Muzaffarnagar Breaking News पुलिस ने पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज, टीमें गठित
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई अनस की तहरीर पर पुलिस ने इन आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है:
- पति — खुशनसीब
- सास — फरजाना
- ससुर — इंतजार
- जेठ — उन्नाव
- देवर — वारिस
पुलिस ने BNS 2023 की धारा 80, 85, तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4 में केस दर्ज किया है।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी के अनुसार:
“पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”
Muzaffarnagar Breaking News 48 घंटे में दूसरी दहेज हत्या
बीते शुक्रवार को फुगाना थाना क्षेत्र में भी एक विवाहिता आरती की उसके ससुराल पक्ष ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद शनिवार देर रात हिना की हत्या ने जिले में दहेज हत्या के मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
लगातार दो दिनों में दो विवाहिताओं की हत्या ने जिले को दहला दिया है और मामला अब जनपद में बड़े पैमाने पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
