Muzaffarnagar Breaking MCA की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (MPL) सीजन-2 का आयोजन फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इस बार लीग में 8 TEAM हिस्सा लेंगी और कुल 22 मैच खेले जाएंगे। बैठक में तीन नए सदस्यों — रोहन त्यागी, कुमार गौरव सिद्धार्थ और मोहम्मद अरशद को कार्यकारिणी में एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में शामिल किया गया। साथ ही एस.डी. कॉलेज के मैदान को ट्रायल और मैचों के लिए तैयार करने का कार्य भी एसोसिएशन को सौंपा गया है।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (MPL) सीजन-2 का आयोजन फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इस बार लीग में कुल 8 टीमें भाग लेंगी और 22 मुकाबले खेले जाएंगे। एसोसिएशन ने यह भी तय किया कि प्रत्येक टीम को चार खिलाड़ी जनपद से बाहर के लेने की अनुमति दी जाएगी, जिससे टूर्नामेंट का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेंगे।

MCA की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवंबर माह के अंत तक सभी टीमों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।MCA की बैठक में तीन नए सदस्यों — रोहन त्यागी, कुमार गौरव सिद्धार्थ और मोहम्मद अरशद को MCA की कार्यकारिणी में एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में शामिल किया गया।

MCA के सचिव मनोज पुंडीर ने बैठक में जानकारी दी कि एस.डी. डिग्री कॉलेज के खेल मैदान को अब ट्रायल और क्रिकेट मैचों के लिए तैयार करने का कार्य मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए एस.डी. कॉलेज मैनेजमेंट की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। मैदान पर जल्द ही तीन सेंटर क्रिकेट पिच और प्रैक्टिस के लिए क्रिकेट नेट तैयार किए जाएंगे। मनोज पुंडीर ने बताया कि भविष्य में इसी मैदान पर बीसीसीआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना भी है।

MCA की बैठक में कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने पिछले वर्ष की बैलेंस शीट प्रस्तुत की। वहीं, UP क्रिकेट एसोसिएशन में विभिन्न पदों पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों की नियुक्तियों पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।मनोज पुंडीर को अंपायर कमेटी का चेयरमैन, रोहित चौधरी को पिच कमेटी का सदस्य और संजय शर्मा को इवेंट एंड रिवॉर्ड कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
MCA की बैठक में उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, ओमदेव सिंह, विकास राठी, योगेंद्र मलिक, अरविंद, शिरीष वर्मा, अजय जैन, डॉ. हेमंत, सहित रोहन त्यागी, कुमार गौरव सिद्धार्थ और मोहम्मद अरशद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
इस बार MPL सीजन-2 को और अधिक भव्य व प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का अवसर मिल सके।
