Mathura Rape Case
मथुरा:
Mathura Rape Case जनपद के थाना मगोर्रा क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से दो नकाबपोश युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
Mathura Rape Case जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची कुएं पर कपड़े धो रही थी, तभी दो नकाबपोश युवक पहुंचे और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
Mathura Rape Case परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई, लेकिन पांच दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
