काल्पनिक चित्र
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत दोदपुर मेडिकल रोड स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंज़िल पर बने फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लैट में रहने वाले लोगों की लापरवाही के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में आकर फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रिपोर्ट: अलीगढ़ ब्यूरो
