कासगंज नरदोली: जमीनी विवाद में पुलिस से धक्कामुक्की, वायरल वीडियो! 🚨
कासगंज नरदोली: जमीनी विवाद में पुलिस से हाथापाई, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा
UP NEWS UPDATE :यूपी के जनपद कासगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। जहां दो पक्ष आपस में लड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों पक्षों का बीच बचाव किया तो पुलिस के साथ भी हाथापाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल ये पूरा मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नरदोली का है जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिख रही है। और वहीं मौके पर पहुंची पुलिस से भी हातापाई होती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार मकान निर्माण के लिए नींव भरने को लेकर गांव के ही श्यामवीर और सुबोध कुमार के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया। सूचना पर थाना पुलिस और पीआरबी 112 मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों के तेवर इतने उग्र थे कि वे पुलिस से भी बहस करने लगे। और जिसके बाद उन्होंने पुलिस से हाथापाई भी कर दी। वही फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में कार्यवाही कर दी है।
निष्कर्ष
कासगंज के नरदोली गांव में जमीनी विवाद ने पुलिस से हाथापाई का रूप ले लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दोनों पक्षों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था की मजबूती और जमीनी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
