कासगंज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत 'रन फॉर एम्पावरमेंट' दौड़ के दौरान डीएम और एसपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कासगंज में मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ का हुआ आयोजन
UP NEWS UPDATE : जनपद कासगंज में आज मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और स्वयं भी दौड़ में हिस्सा लिया। ये दौड़ का कार्यक्रम बीएवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर पुलिस लाइन में समापन कार्यक्रम संपन्न किया गया।
बीओ- आपको बतादे कि जनपद कासगंज की पुलिस लाइन में आज मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कासगंज में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ जागरूकता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें समाज में अपनी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीएवी इंटर कॉलेज कासंगज से रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज तक हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।इस दौड़ में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों, स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं और स्थानीय महिलाओं ने ‘सुरक्षा-सम्मान-स्वावलंबन’ के नारों के साथ हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1098) और ‘पिंक बूथ’ जैसी सुविधाओं की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक सशक्त माध्यम है। दौड़ के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
निष्कर्ष
कासगंज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ ने महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल जागरूकता फैलाया, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया। हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार और पुरस्कार वितरण ने इसे और प्रभावी बनाया। ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहें, तो महिलाओं का उत्थान सुनिश्चित होगा।
