कासगंज: सोती नाबालिगों की चोटी कटी, दादी घायल
कासगंज: रात में सोती नाबालिगों की चोटी कटी, दादी पर भी हमला
UP NEWS UPDATE :जनपद कासगंज में एक रहस्यमई तरीके का मामला सामने आया है। जहां रात में सोते समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुस कर 02 नाबालिक लड़कियों के बाल काट दिए। और उसके आंखों, चेहरा और होठों पर एलपी डाल कर घायल किया गया है। इतना ही नहीं नाबालिक लड़कियों की दादी के चेहरे पर भी एलपी डालकर घायल कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर इस तरह की घटना करने का उद्देश क्या है।
दरअसल ये पूरा मामला जनपद कासगंज की कोतवाली सहावर क्षेत्र के मोहल्ला काजी का है। जहां बीती रात प्रदीप कुमार अपने घर की लाइट बंद कर अपने कमरे में सो गया था और उसकी नाबालिक बेटी और चाचा की नाबालिक बेटी कमरे के बाहर बरांडा में सो रही थी और उसकी दादी दूसरे कमरे में सो रही थी। तभी अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा रहस्मयी तरीके की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां रात के अंधेरे में घर में घुस कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोते समय उसकी नाबालिक बेटी और चाचा की नाबालिक बेटी के बाल काट दिए। इतना ही नहीं उसके आंखों में, होठों पर एलपी डाल कर घायल कर दिया। वही उसकी दादी कमरे में सो रही थी तो उनके चेहरे पर भी एलपी डाल कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी सुबह जैसे ही लोगों को हुई तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी फॉरेंसिंग और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस की टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर इस घटना को अंजाम देने वाला कौन है और क्यों घटना को अंजाम दिया गया।
निष्कर्ष
घटना का सार
कासगंज के सहावर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति ने दो नाबालिग लड़कियों की चोटी काटी और दादी सहित सभी पर एलपी डालकर हमला किया।
जांच की स्थिति
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ साक्ष्य संग्रह कर जांच तेज कर दी है। प्रदीप कुमार के परिवार पर वारदात का उद्देश्य स्पष्ट होने पर ही पता चलेगा।
प्रभाव
इलाके में दहशत फैल गई है, लोग सतर्क हो गए हैं। पीड़ित परिवार सदमे में है।
