कासगंज LPG टैंकर हादसा: गैस रिसाव रुका, प्रशासन अलर्ट!
कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे पर गैस से भरा कैप्सूल टैंकर पलटा
UP NEWS UPDATE :कासगंज जनपद में मथुरा बरेली हाईवे पर स्थित मोहनपुर के पास आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस से भरा एक कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद करा दिया।
बीओ- आपको बता दें कि गैस से भरा यह कैप्सूल टैंकर गुजरात के कांडला से बरेली की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि टैंकर में करीब 18 टन गैस भरी हुई थी। रास्ते में अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके चलते टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर हरकत में आ गया। जहां मौके पर एसडीएम संजीव सिंह , पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तत्काल पहुंच गईं। किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर दोनों ओर से यातायात रोक दिया और इलाके को सुरक्षित कर लिया। पुलिस प्रशासन ने गैस सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया है, ताकि टैंकर की स्थिति का आकलन कर सुरक्षित तरीके से गैस को नियंत्रित किया जा सके। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर हालात पर नजर बनाए रही।
फिलहाल राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि प्रशासन एहतियात के तौर पर पूरी सतर्कता बरती और आसपास के लोगों को भी टैंकर से दूर रहने की सलाह दी गई।
निष्कर्ष
कासगंज LPG हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा
कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे पर LPG टैंकर पलटने से गैस रिसाव की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस व फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने अनहोनी रोक दी। यातायात डायवर्ट कर इलाके को सुरक्षित किया गया, मथुरा रिफाइनरी की टीम ने रिसाव नियंत्रित किया। यह घटना खतरनाक हादसों में प्रशासनिक सतर्कता की मिसाल है।
