कासगंज: लक्ष्मी चौधरी का अखिलेश पर तंज, बजट को सराहा
सपा मुखिया के बयान पर बोले प्रभारी मंत्री नारी नेतृत्व क्या बीजेपी का है, अखिलेश क्या कुंवारे हैं
UP NEWS UPDATE :जनपद कासगंज में आज उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री/प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी पहुंचे, जहां उन्होंने एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, भाजपा विधायक कासंगज देवेन्द्र राजपूत, भाजपा विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, डीएम प्रणय सिंह एसपी अंकिता शर्मा के साथ मिलकर प्रेसवार्ता की।
बीओए३आपको बता दें कि कासगंज जनपद के जिला कलेक्ट्रेट पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पत्रकारों से बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के आम बजट से सभी का निश्चित तौर पर लाभ होगा, और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार बजट पेश किया है, कहा कि नौवें बजट पास में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणा पत्र है, इस बजट से सशक्त भारत के निर्माण की नींव तैयार होगी, कनेक्टिविटी, निर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष प्रयास किया गया है।
इस बजट से घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने से लेकर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने तक, महिलाओं की हिस्सेदारी बड़ाई है, आयात पर निर्भरता कम करने से लेकर रोजगार सृजन और कृषि उत्पादकता बढाने तक तथा शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं तक अहम सुधार किए गए हैं। लोगों को रोजगार भी मिलेगा, इस बजट के माध्यम से गरीब कल्याण योजना का भी चर्चा हैं, यह 2047 तक विकसित भारत की और हमारी यात्रा की नींव है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला साबित है । वही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बजट में भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए खाना पूर्ति की है के बयान पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि नई नेतृत्व क्या बीजेपी का ही है अखिलेश यादव क्या कुंवारे हैं।
निष्कर्ष
कासगंज: लक्ष्मी चौधरी ने अखिलेश के बयान पर कसा तंज, बजट को बताया सभी के हित में लाभकारी।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी
स्थान- कासगंज
मोब- 9457667357- 8433232864
