कासगंज: अस्पताल से बाइक चोरी, CCTV में कैद।
कासगंज के जिला अस्पताल परिसर में बाइक हुई चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद
UP NEWS UPDATE :जनपद कासगंज में बाइक चोरों के हौसले बुलंद है। शातिर चोर लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में जिला अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पीड़ित ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल ये पूरा मामला जनपद कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर का है। जहां ग्राम कादरवाड़ी के रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 03 फरवरी 2026 को जिला अस्पताल कासगंज दवा लेने आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस (संख्या UP87R0098) को जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास खड़ा किया था। दवा लेकर वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित द्वारा आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में बाइक चोरी की घटना रिकॉर्ड होने की पुष्टि हुई। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर बाइक बरामद कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
निष्कर्ष
कासगंज जिला अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस चोरों की शीघ्र पहचान कर बरामदगी का भरोसा दिला रही है।
मुख्य बिंदु
- ग्राम कादरवाड़ी के अनिल कुमार की स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP87R0098) 3 फरवरी को चोरी।
- मुख्य गेट के पास खड़ी बाइक गायब, CCTV में पूरी घटना कैद।
- सदर कोतवाली में तहरीर पर मुकदमा दर्ज, फुटेज की जांच जारी।
