कासगंज: नहर में गिरी कार, ग्रामीणों ने बचाई जान
कासगंज जनपद में बड़ा हादसा होने से टला,
जनपद कासगंज में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसमें दो युवक सवार बताए जा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तत्काल दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। और कार को भी बाहर निकाला लिया गया है।
दरअसल ये पूरा मामला जनपद कासगंज की कोतवाली सहावर क्षेत्र गांव के चांडी नहर पुल का है। जहां दो युवक दिल्ली से अपने घर जनपद बदायूं जाने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि कार की गति ज्यादा थी इसलिए अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों कार सवार लोगों को बाहर निकाला है। और दोनों घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। लोगों की माने तो समय रहते स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों लोगों को नहीं निकाला होता तो नोएडा जैसी घटना हो सकती थी।
निष्कर्ष
हादसे का सार
कासगंज सहावर के चांडी नहर पुल पर तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई।
बचाव कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दिल्ली से बदायूं लौट रहे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।
सकारात्मक प्रभाव
समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने सभी की सराहना की।
