कासगंज: UGC के खिलाफ ब्राह्मण सभा धरना
कासगंज: UGC काले कानून के खिलाफ ब्राह्मण सभा का कलेक्ट्रेट धरना
UP NEWS UPDATE :- कासगंज, यूजीसी द्वारा लागू किए गए काले कानून को लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। और अब जगह जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहे है। इसी क्रम में आज ब्राह्मण सभा के बैनर तले UGC काले कानून को वापस लेने के लिए, एकत्रित होकर कासगंज जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। और प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। और काले कानून को बापिस लेने की मांग की है और जिलाधिकारी कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
बीओ- आपको बतादे कि जनपद कासगंज की तीर्थ नगरी सोरों जी के ब्राह्मण महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने नारे बाजी करते हुए हाथों में काले कानून की पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी ऑफिस के बाहर बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता नगर पालिका सभासद विष्णुकांत तिवारी ने काले कानून दो दिन के अंदर वापिस लिए जाने की बात कही। और ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शरद कुमार पाण्डेय ने कहा कि बंगाल चुनाव को लेकर सरकार अपना फायदे के लिए UGC काला कानून श्रवणों पर थोप रही है। जिससे हमारे समाज पर बहुत ही खराब असर पड़ेगा, जिसका हर कीमत पर विरोध किया जाएगा। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे सरकार को इसको हर हाल में खत्म करना पड़ेगा
निष्कर्ष
कासगंज में UGC कानून के खिलाफ ब्राह्मण सभा का धरना-प्रदर्शन सवर्ण समाज के बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है। हनुमान चालीसा पाठ और इस्तीफे की चेतावनी ने आंदोलन को नई गति दी। सरकार पर कानून वापसी का दबाव बढ़ गया है।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी
