कासगंज: DM ने बोर्ड परीक्षा की पुख्ता तैयारी बताई
कासगंज में बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता
UP NEWS UPDATE :कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह नें आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। वहीं इस प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि जनपद में कल 18 फ़रवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए निर्देश दिए गए है। पूरे जनपद 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 40362 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे और जनपद में 14 संवेदनशील 03 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए है।जनपद के किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल होती मिलती है तों परीक्षा केंद्र पर भी कार्यवाही होंगी।
बीओ- आपको बता दें कि वहीं इस प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह नें बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम राजकीय इंटर कालेज के साथ साथ लखनऊ से भी होंगी। नकल होने कि सूचना पर केंद्र व्यवस्थापक पर भी कार्यवाही की जाएगी। बोर्ड परीक्षा प्रथम पाली सुबह 08.30 बजे से 11.45 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से 05.15 बजे तक संपन्न होगीं। जनपद में कुल परीक्षा केन्द्रों की संख्या 64 है। हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या-21717 और इण्टरमीडिए में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या-18645 कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या-40362 है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे एवं वायस रिकॉर्डर युक्त कक्षा-कक्षों में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न
कराए जाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए 03 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 01 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 01 बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं।
जनपद के कुल 64 परीक्षा केन्द्रों में 14 संवेदनशीलशील और 03 अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं। परीक्षा उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने के लिए मुख्य संकलन केन्द्र बीएवी इंटर कॉलेज कासगंज एवं उप संकलन केन्द्र एसबीआर इंटर कॉलेज पटियाली बनाये गए हैं। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए 07 सदल दल बनाए गए हैं। रात्रिकालीन पर्यवेक्षण के लिए 03 जोनल मजिस्ट्रेट, 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु 01 रात्रिकालीन पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज में स्थापित किया गया है। परीक्षा केन्द्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम, मण्डलीय स्तरीय कन्ट्रोल रूम, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ कन्ट्रोल रूम एवं प्रदेश स्तरीय कन्ट्रोल रूम लखनऊ के द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों की 24×7 निगरानी की जाएगी। परीक्षा नकलविहीन,और शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस बल की अभिरक्षा में प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचाए गए है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल भी मौजूद रहे।
निष्कर्ष
कासगंज में बोर्ड परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम पूरे हो गए हैं। डीएम प्रणय सिंह की सतर्कता से 40,362 छात्र नकलविहीन माहौल में परीक्षा देंगे। बहुस्तरीय निगरानी से निष्पक्षता सुनिश्चित होगी, जो शिक्षा व्यवस्था की मजबूती दर्शाती है।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी
स्थान- जनपद कासगंज
मोब- 9457667357- 8433232864
