कासगंज: 10 नई पीआरवी स्कॉर्पियो रवाना
पुलिस मुख्यालय से कासगंज पुलिस को 10 नई पीआरवी स्कॉर्पियो वाहन मिले
UP NEWS UPDATE :कासगंज जिले को यूपी-112 मुख्यालय से 10 नई पीआरवी (स्कॉर्पियो) वाहन प्राप्त हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी 10 थानों के लिए रवाना किया।
बीओ- आपको बता दें कि इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने पीआरवी 112 वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने और निर्धारित समय में प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इन नए पीआरवी 112 वाहनों से कासगंज जनपद में पुलिसिंग और बेहतर होगी। उन्होंने शासन और डीजीपी का आभार व्यक्त करते हुए इसे पीआरवी के रिस्पांस टाइम को कम करने और पीड़ितों तक तत्काल पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राजेश कुमार और प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निष्कर्ष
कासगंज पीआरवी वाहन वितरण का निष्कर्ष
कासगंज को 10 नई पीआरवी स्कॉर्पियो वाहनों से पुलिस व्यवस्था मजबूत हुई। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रत्येक थाने के लिए वाहन रवाना कर रिस्पांस टाइम कम करने का लक्ष्य रखा।
पीड़ितों को तत्काल सहायता मिलेगी। अपराध नियंत्रण में सुधार होगा। शासन की पहल से स्थानीय पुलिसिंग प्रभावी बनेगी।
रिपोर्टर: जुम्मन कुरैशी
स्थान: जनपद कासगंज
मोबाइल: 9457667357 | 8433232864
