परमपुरवा: बंद मकान में लाखों की चोरी, चोरों ने कुंडियां लटका सबको किया कैद
कानपुर के परमपुरवा इलाके में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की ज्वैलरी और नगदी ले उड़े
UP NEWS UPDATE :कानपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं ताजा मामला परमपुरवा इलाके का है जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की ज्वैलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है पीड़ित मोहम्मद जुबेर ने बताया कि वह अपनी साली की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उन्नाव गए हुए थे इसी दौरान सुबह उनके मोहल्ले में रहने वाले आलम ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का मुख्य गेट खुला हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के गेट और अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे अलमारी में रखी ज्वैलरी और नगदी गायब थी मोहम्मद जुबेर ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने पूरे मोहल्ले के कई घरों के दरवाजों की कुंडियां बाहर से लगा दी थीं ताकि कोई भी बाहर न निकल सके इसके साथ ही चोरों ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, जिससे उनकी पहचान न हो सके घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
समाचार का निष्कर्ष
कानपुर परमपुरवा में बंद मकान चोरी ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। चोरों की शातिर चालाकी के बावजूद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से उनकी तलाश तेज कर रही है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना आवश्यक है तथा मोहल्लों में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है।
