कन्नौज पीएम आवास योजना-2: 1425 लाभार्थियों को 14 करोड़ की पहली किस्त
सिकंदरपुर: पहली किस्त मिली, 1425 परिवार बनाएंगे पक्का घर
UP NEWS UPDATE :कन्नौज जिले के तिर्वा रोड स्थित शिवाय गार्डन में प्रधानमंत्री आवास योजना 2 का शुभारंभ हुआ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठकर सभी जनपदों को ऑनलाइन टीवी स्क्रीन के माध्यम से एक बटन दबाकर सभी के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भेजी गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बैठकर जैसे ही बटन दवाई वैसे ही सभी पात्र लाभार्थियों के खाते में एसएमएस आने शुरू हो गए मुख्यमंत्री टीवी स्क्रीन पर सब कुछ लाइव देख रहे थे जैसे ही सभी के खातों में मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई राशि खातों में आई तो लोगों ने फोन की टार्च की रोशनी जलाकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद और स्वागत किया कार्यक्रम में बैठी एक मुस्लिम महिला ने अपना फोन देखा तो उसमें ₹100000 लाख रुपये का मैसेज आ गया उसने सरकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद और शुक्रिया कहा कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मेरे खाते में एक लाख में भेज दिए गया मेरा सपना पूरा हो जाएगा मेरा आवाज बन जाएगा इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बहुत-बहुत शुक्रिया इस मौके पर जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने बताया कि सरकार का सपना है कि कोई भी घर कच्चा ना रहे हर घर पक्का हो और हर गरीब को सरकार की योजना का लाभ मिले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कि आवास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ हर गरीब पात्र को मिल रहा है प्रथम किस्त के रूप में ₹100000 द्वितीय किस्त के रूप में फिर ₹100000 और जब काम पूरा कंप्लीट हो जाए फिर ₹50000 समय से कर पूरा हो जाएगा तो ₹10000 की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया ने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया और बताया है कोई भी इस पत्र योजना से छूटे ना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र गरीब को अपना एक पक्का घर मिलेगा आने वाले समय में बारिश का भी मौसम है इससे पक्की छत बन जाएगी तो बारिश से भी बचाव होगा ।
योजना का निष्कर्ष
प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के शुभारंभ से कन्नौज के सिकंदरपुर नगर पंचायत के 1425 गरीब लाभार्थियों को पक्के घर का सपना साकार होने की शुरुआत हो गई। योगी आदित्यनाथ के एक क्लिक से 14 करोड़ रुपये की पहली किस्त वितरित होना सरकारी कल्याणकारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
