UTTAR PRADESH BREAKING
कन्नौज।उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया और तमंचे की नोक पर 16 वर्षीय नाबालिग हिंदू किशोरी को उसके घर से अगवा कर लिया। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद न तो किशोरी का और न ही उसके पिता का कोई सुराग लग पाया है, जिससे परिवार दहशत में है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है। यहां रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि अरसान पुत्र शकील नामक युवक उसकी नाबालिग बहन को जबरन घर से उठा ले गया। इसके बाद फोन पर परिवार को धमकियां दी जा रही हैं कि किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी कराई जाएगी और इस्लाम कबूल कराया जाएगा।
पीड़ित भाई का आरोप है कि जब परिवार के लोग आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसकी मां से किशोरी के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्हें डराने-धमकाने वाली बातें कही गईं। परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष ने खुद को “कट्टर” बताते हुए गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी, जिसके बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि किशोरी को अगवा किए जाने के बाद आरोपी पक्ष उनके पिता को भी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जिनका भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार को आशंका है कि उनकी बेटी और पिता के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने छिबरामऊ कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और लव जिहाद के मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द से जल्द नाबालिग किशोरी और उसके पिता को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।
घटना 17 तारीख की बताई जा रही है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।
