कन्नौज: अखिलेश का बीजेपी पर हमला, तिर्वा में क्रिकेट स्टेडियम वादा।
कन्नौज: अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा प्रहार, तिर्वा में भव्य क्रिकेट स्टेडियम का वादा
UP NEWS UPDATE :कन्नौज-सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान प्रधानमंत्री को कोई खतरा नही,बल्कि बीजेपी ने देश के सामने खतरा पैदा कर दिया है 500 मिलियन का व्यापार दे दिया खेती-बाड़ी दे दी,घूसखोरी पंडित को ओटीटी पर रिलीज करने की परमिशन किसने,सरकार ने दी होगी, अब कोई पक्ष में बोले तो फंसे और विपक्ष में बोले तो फंसे,हिंसा होने बीजेपी को होता है फायदा, मणिपुर में हिंसा भड़काने के मामले पर अखिलेश का बयान,भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो कन्नौज के तिर्वा में सबसे भव्य क्रिकेट स्टेडियम बनेगा कन्नौज के लोगों को निशुल्क इंटरनेशनल मैच दिखाया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने तिर्वा स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का बल्ला थामकर उद्घाटन किया। मीडिया से बात करते उन्होंने भाजपा सरकार पर जोर दार हमला बोला. बाराबंकी के देवा शरीफ मे हिन्दू ब्यक्ति के माथे से तिलक हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब भाजपा कि साजिश है वह आपस मे लड़वाना चाहती है इसलिए हम सबको होशियार रहना चाहिए… जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक को नोटिस दिए जाने के सवाल पर कहा भाजपा के मंत्री विधायक आपमे लड़ नहीं रहे ये जनता को भ्रमित कर रहे है…
केंद्र सरकार के बजट पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बजट में न तो बेरोजगारों के लिए रोजगार की कोई ठोस योजना है, न ही किसानों को कोई वास्तविक राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सुधार के लिए भी बजट में कुछ खास नहीं है।
भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर भी अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद आने वाले समय में देश के लोग अमेरिका का दूध और मक्खन खाने को मजबूर होंगे। सरकार ने हजारों मिलियन डॉलर का व्यापार देकर देश की खेती-बाड़ी को नुकसान पहुंचाया है।
बयान का निष्कर्ष
अखिलेश यादव का कन्नौज दौरा बीजेपी सरकार की नीतियों पर सख्त आलोचना और स्थानीय विकास के वादे के साथ समाप्त हुआ। तिर्वा क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्ताव जनता में उत्साह लेकर आया। यह राजनीतिक बहस को नई दिशा देगा।
