कन्नौज: मेगा विधिक सहायता शिविर में निःशुल्क सेवाएं, योजनाओं की जानकारी
कन्नौज जिले के पीएसएम डिग्री कालेज ग्राउंड में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं शिविर का आयोजन किया गया।
UP NEWS UPDATE :कन्नौज जिले के पीएसएम डिग्री कालेज ग्राउंड में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्नेहा,अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट हरेंद्र नाथ, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, व जिला जज नरेंद्र कुमार झा,सीएमओ डॉ स्वदेश गुप्ता मौजूद रहे कार्यक्रम में जिले भर के 30 से ज्यादा विभागों के द्वारा अपने स्टाल लगाए गए जिसमें लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाया स्टॉल पर लोगों का निशुल्क चेकअप व दवा वितरण हुई कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व आवास योजना के लाभान्वित लोगों को आवास की चाभी वितरित की गई पत्रकारों से बात करते हुए अपर जिला जज हरेंद्र नाथ ने बताया कि यह कार्यक्रम विधिक एवं सहायता शिविर के तहत आयोजित किया गया है इसमें जिले भर के तमाम विभागों के द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए हैं इसमें लोगों को उनके विभाग के द्वारा संचालित हो रही हैं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई मेरा भी यह मानना है योजनाओं के बारे लोगो को ज्यादा जानकारी मिले जिससे उन्हें लाभ मिल सके विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्नेहा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित हो रहे हैं जिस कड़ी में आज मेगा कैंप लगाया गया था हम लोग का एकमात्र उद्देश्य यही है कि चल रही योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जानकारी मिले और पात्र लोगो को उसका लाभ मिले वही कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ डॉ स्वदेश गुप्ता ने बताया कि यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक कैम्प लगाया गया जहां लोगो की निशुल्क जांच और दवाओं का वितरण किया गया है।
निष्कर्ष
कन्नौज विधिक सहायता शिविर सफल रहा
मेगा शिविर में हजारों लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और लाभ उठाया। स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण सहित प्रमाण पत्र व आवास चाबियां वितरित हुईं।
मुख्य उपलब्धियां
30+ विभागों के स्टॉल से जनता को योजनाओं का लाभ मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से विधिक जागरूकता बढ़ी। सभी अधिकारियों ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया।
