सनसनीखेज हत्या: गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में आग से रेता शव, साक्ष्य मिटाने की कोशिश
लोनी थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में अज्ञात की हत्या कर ऑटो में जलाया शव क्षेत्र में दहशत
गाजियाबाद लोनी क्षेत्र इन दिनों अपराध लगातार बढ़ रहा है लोनी में एक के बाद एक हो रही हत्याओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा सनसनीखेज मामला लोनी के थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से सामने आया है जहाँ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की निर्मम हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को ऑटो के साथ आग के हवाले कर दिया। लोनी के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर D 1 के पास बुधवार सुबह जब लोग घूमने निकले, तो उन्होंने सड़क किनारे एक जला हुआ ऑटो देखा। पास जाकर देखने पर ऑटो के भीतर एक बुरी तरह जला हुआ कंकाल नुमा शव पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
निष्कर्ष
गाजियाबाद के लोनी ट्रॉनिका सिटी में हुई यह सनसनीखेज हत्या स्थानीय कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या के बाद शव को ऑटो में जलाने की यह क्रूर वारदात इलाके में दहशत फैला रही है। पुलिस की त्वरित जांच से दोषियों को शीघ्र पकड़ना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रुक सकें।
