घाटमपुर: शराबी पति ने पत्नी-बेटे की हत्या की, फरार
घाटमपुर डबल मर्डर: शराबी पति ने पत्नी-बेटे का गला काटा, शवों के पास बैठ रोया फिर फरार
कानपुर के घाटमपुर में शराबी पति ने पत्नी और ढाई साल के बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दोनों के शव के पास बैठे रोता रहा, लोगो को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचकर ज्वाइंट कमिश्नर ने परिजनो से घटना की जानकारी जुटाई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के मजरा सर्देपुर गांव निवासी सुरेन्द्र उर्फ स्वामी शराब का लती था। वह ट्रक में क्लीनर का काम करते अपने परिवार का भरण पोषण करता था, सुरेन्द्र की शादी सन् 2021 में फतेहपुर जिले के गौरा चुरियारा रहने वाली रूबी के साथ हुई थी, दोनो के बीच आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता था, देर रात दोनो के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया, इस दौरान गुस्साए पति ने पत्नी और बेटे को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी थोड़ी शव के पास बैठा रहा, इसके बाद ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला, ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए है। इसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
ज्वाइंट कमिश्नर ने पहुंचकर जुटाई जानकारी
घटना की सूचना मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव, डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, कानपुर ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष कुमार ने परिजनो से घटना की जानकारी जुटाई है। इसके बाद महिला के मायके पक्ष को घटना की सूचना दी है।
घाटमपुर डबल मर्डर का निष्कर्ष
शराब के नशे में धुत सुरेंद्र उर्फ स्वामी ने पत्नी रूबी और ढाई साल के बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर क्रूर हत्या की। हत्या के बाद शवों के पास बैठ रोने का नाटक कर फरार आरोपी की पुलिस सभी ठिकानों पर तलाश कर रही है। ज्वाइंट कमिश्नर समेत वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हैं, फोरेंसिक जांच से साक्ष्य मजबूत हो रहे हैं।
