इटावा पुलिस: 30 लाख के 101 खोए मोबाइल लौटाए मालिकों को
इटावा पुलिस की बंपर कामयाबी: 30 लाख के 101 खोए मोबाइल लौटाए मालिकों के हाथों
इन खोए हुए मोबाइल की रिपोर्ट भारत सरकार के पोर्टल संचार साथी, और पुलिस के पोर्टल यूपी कॉप पर रजिस्टर की गई थी
एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने इन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को संज्ञान लेते हुए मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए थे
जिसके बाद सर्विलांस टीम और एसओजी टीम ने विभिन्न संसाधनों से जांच कर मोबाइल बरामद कर लिए
अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया
एक महिला ने रोते हुए बताया कि उनकी मां की तेरहवीं के दिन मोबाइल गुम हो गया था और उन्हें मोबाइल वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी
एक युवक ने बताया कि उसने पानी की बोतले और कार सफाई करके फोन खरीदा था, आज फोन वापस पाकर बहुत अच्छा लग रहा है, उसने पुलिस टीम को माला पहना कर सम्मानित किया
एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने फोन बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का पुरुस्कार देने की घोषणा की
एसएसपी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का फोन गुम हो जाता है तो वो संचार साथी एप पर या upcop एप पर शिकायत दर्ज करा सकते है ताकि फोन को तलाशने में आसानी हो।
इटावा मोबाइल बरामदगी का निष्कर्ष
इटावा पुलिस ने संचार साथी और यूपी कॉप पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 30 लाख रुपये कीमत के 101 खोए मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर मालिकों को लौटा दिए। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सर्विलांस और एसओजी टीम की मेहनत से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
प्रेरणादायी पहल
महिला की तेरहवीं के दिन खोए फोन की कहानी और युवक का माला पहनाकर सम्मान ने पुलिस-जनता संबंध को मजबूत किया। 25 हजार के पुरस्कार और ऐप उपयोग की अपील से भविष्य में ऐसी बरामदगी आसान होगी।
