Dhirendra Shastri health Hindu Ekta Yatra
Dhirendra Krishna Shastri की ‘Sanatan Hindu Ekta Padyatra’ मथुरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा अपने आठवें दिन भी जोश और भव्य स्वागत के साथ आगे बढ़ी। दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जा रही इस पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
Dhirendra Krishna Shastri की ‘Sanatan Hindu Ekta Padyatra’ यात्रा का आठवां दिन: भव्य स्वागत, भारी भीड़
पदयात्रा आज कोसीकलां मंडी से शुरू हुई और करीब 15 किमी चलकर निर्धारित पड़ाव तक पहुँची। आम श्रद्धालुओं के साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी पहुंचे।
राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) विशेष रूप से धीरेंद्र शास्त्री से मिलने आए।

Dhirendra Krishna Shastri की ‘Sanatan Hindu Ekta Padyatra’स्वास्थ्य हुआ खराब, कई जगह हाईवे पर लेटे
दिल्ली से मथुरा आने तक कई बार धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ी।
डॉक्टरों के आराम की सलाह के बावजूद उन्होंने यात्रा जारी रखी।
अजीजपुर गांव के पास चलते-चलते उनका स्वास्थ्य अचानक कमजोर हो गया और वे सड़क पर ही लेट गए।
महंत राजू दास, बद्रीनाथ वाले महाराज बाल योगेश्वर दास सहित अन्य संत उनकी सेवा करते दिखे।

Dhirendra Krishna Shastri की ‘Sanatan Hindu Ekta Padyatra’ पदयात्रा का उद्देश्य: समरसता और एकता
शास्त्री जी ने कहा कि यह पदयात्रा 150 करोड़ भारतीयों की 150 किलोमीटर की यात्रा है।
मुख्य उद्देश्य:
- छुआछूत और भेदभाव खत्म करना
- हिंदू समाज में एकता का संदेश देना
उन्होंने बताया कि पूरे रास्ते लाखों लोग संकल्प लेकर यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।
Dhirendra Krishna Shastri की ‘Sanatan Hindu Ekta Padyatra’ दिल्ली घटना पर बयान
दिल्ली धमाके को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा:
- कुछ मजहबी संगठनों में कट्टर सोच पनप रही है
- “हम नारियल फोड़ते हैं, कुछ लोग बम फोड़ने की विचारधारा रखते हैं”
उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि शिक्षा नीति में सुधार लाएं,
जिससे आतंकवादी नहीं, अब्दुल कलाम जैसे प्रतिभाशाली लोग निकलें।
Dhirendra Krishna Shastri की ‘Sanatan Hindu Ekta Padyatra’ मेवात में घटती हिंदू आबादी पर चिंता
मेवात के 150 गांवों में तेजी से हिंदू आबादी कम होने पर उन्होंने गहरी चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में हिंदू समाज को एकजुट होकर अपनी उपस्थिति बढ़ानी चाहिए।
