Saugata Roy E Cigarette Controversy
दिल्ली।
सदन में उठे ई-सिगरेट विवाद पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
“कोई आरोप नहीं है। सदन के अंदर सिगरेट पीना मना है, लेकिन सदन के बाहर खुली जगह में सिगरेट पीने पर कोई आपत्ति नहीं है।”
सौगत रॉय ने भाजपा पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि जो आरोप भाजपा सांसद लगा रहे हैं, उसी दौरान भाजपा की ही सरकार में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को मुद्दे को बेवजह तूल देने से बचना चाहिए और वास्तविक जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
