Delhi Bomb Blast
Delhi Bomb Blast : दिल्ली में हुए विस्फोट मामले के बीच अल-फ़लाह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने आधिकारिक बयान जारी किया है। विश्वविद्यालय ने इस घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की है।
Delhi Bomb Blast अपने बयान में डॉ. आनंद ने कहा,
“हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमें यह भी पता चला है कि हमारे दो डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय का इन व्यक्तियों से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि वे अपने आधिकारिक पद पर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।” Delhi Bomb Blast
उन्होंने आगे कहा कि,
“कुछ प्लेटफॉर्म द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं। विश्वविद्यालय परिसर में ऐसा कोई भी रसायन या सामग्री न तो इस्तेमाल की जा रही है, न संग्रहीत की जा रही है, और न ही संभाली जा रही है, जो किसी भी तरह की आपराधिक या आतंकी गतिविधि से जुड़ी हो।”
Delhi Bomb Blast विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी प्रयोगशालाओं का उपयोग केवल MBBS छात्रों और अन्य अधिकृत कोर्सों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए किया जाता है।
Delhi Bomb Blast बयान में यह भी कहा गया है कि अल-फ़लाह विश्वविद्यालय जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहा है ताकि इस मामले में एक निष्पक्ष और निर्णायक निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।
Delhi Bomb Blast विश्वविद्यालय ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही साझा करें।
