{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।टीम की इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत, जज़्बे और देश के लिए किए गए समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।टीम इंडिया की यह उपलब्धि न सिर्फ़ क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है, बल्कि देशभर में महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।


