बिजनौर में स्वामी विवेकानंद जयंती: 3 हज़ार छात्रों को प्रतियोगिता पत्र वितरित
स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई
आज बिजनौर मे स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गयी।स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बीजेपी नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने किया बड़ा कार्यक्रम आयोजित ।स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओ की उमडा जनसलाब भारी भीड़ को देखते हुए बीजेपी नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी खुश हो गए स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बीजेपी नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने 3 हजार छात्रों को प्रतियोगिता के प्रवेश पत्र वितरित किये गए बिजनौर बीजेपी के तमाम बड़े नेता मंच पर रहे मौजूद वहीं राष्ट्रीय लोकदल के बिजनौर सांसद चंदन चौहान भी मौजूद रहे और उन्होंने आने वाले समय में बिजनौर के उन नौजवानों के लिए नशे से दूर रहने की और खेल को अपने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने की आह्वान किया वहां आए तमाम स्कूली छात्र-छात्राएं वह नौजवानों ऐश्वर्या मौसम चौधरी के विचारों को सुना और उनकी प्रशंसा की वही ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने मंच पर बैठे सभी नेताओं से बिजनौर के तमाम गरीब बच्चों को गोद लेने की बात की ही साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि उन तमाम प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और खेल में रुचि में बढ़ावा देने की लिए हमारी सरकार बहुत प्रयास कर रही है यह कार्यक्रम बिजनौर के DAV इंटर कॉलेज मे किया गया
निष्कर्ष
बिजनौर में स्वामी विवेकानंद जयंती का भव्य आयोजन युवा शक्ति को प्रेरित करने वाला साबित हुआ। ऐश्वर्या मौसम चौधरी द्वारा 3 हजार छात्रों को प्रतियोगिता प्रवेश पत्र वितरण से शिक्षा के प्रति उत्साह जागा। चंदन चौहान के संदेश ने नशामुक्ति व खेल के महत्व को रेखांकित किया।
