ALTA PALTA MUZAFFARNAGAR BREAKING
ALTA PALTA BREAKING NEWS मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने एक रेहड़ा सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन निवासी सोनजनी जाटान के रूप में हुई है, जो गुड़ बेचने का कार्य करता था।
हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण ऐसे हादसे आए दिन हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
