UP PANCHAYAT
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर निर्वाचन आयोग से कड़े सवाल किए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से पूछा कि आखिर पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं कराए जा रहे हैं और चुनाव कब तक संपन्न कराए जाएंगे।
यह मामला चुनाव टाले जाने को लेकर अदालत में पहुंचा है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आयोग से जवाब तलब किया। अदालत ने इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 25 मार्च निर्धारित की है।
बताया जा रहा है कि यह याचिका इम्तियाज हुसैन द्वारा दाखिल की गई है, जिसमें पंचायत चुनाव में हो रही देरी पर सवाल उठाए गए हैं। कोर्ट अब अगली सुनवाई में निर्वाचन आयोग के जवाब का इंतजार करेगा।
