UP NEWS AKHILESH YADAV
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने दावा किया है कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “अंधभक्तों की जमात भाजपा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक गैंग की तरह काम कर रही है।”
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रही है, लेकिन सपा इन चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
लोकतंत्र पर खतरे की बात
अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए संवाद, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आज देश के नागरिकों का जीवन संकट में है और राजनीति को सकारात्मक दिशा देने के लिए पीडीए (PDA) का रास्ता ही सही विकल्प है।
डिजिटल राजनीति और युवाओं पर फोकस
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले लैपटॉप देकर युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया था, जिससे सामाजिक बराबरी और विकास के नए रास्ते खुले।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए करती है और अफवाह फैलाने का काम करती है।
कार्यकर्ताओं को संदेश
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। कहा कि भाषा और व्यवहार में सादगी होनी चाहिए और किसी को उकसाने से बचना चाहिए।
